ब्रेकिंग
सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना शिक्षक सीट पर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले? पूरी लिस्ट देखिये..✦पटना के फ्रेजर रोड में श्री हरि ज्वेलर्स के छठे शोरूम का उद्घाटन, बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने किया शुभारंभ✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना शिक्षक सीट पर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले? पूरी लिस्ट देखिये..✦पटना के फ्रेजर रोड में श्री हरि ज्वेलर्स के छठे शोरूम का उद्घाटन, बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने किया शुभारंभ

सुपौल में अपराधी बेखौफ: घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या, चोरी की नीयत से आए थे बदमाश

SUPAUL: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बलजोड़ा गांव का है

सुपौल में अपराधी बेखौफ: घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या, चोरी की नीयत से आए थे बदमाश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बलजोड़ा गांव का है जहां अज्ञात अपराधियों ने सोये अवस्था में एक बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। 


घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज एसडीपीओ और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि 60 वर्षीय कमलेश्वरी देवी घर में सोई हुई थी तभी करीब 2 बजे के बीच अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर हालत में बुजुर्ग महिला को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 


परिजनों का कहना है कि अपराधी उनके घर चोरी की नियत से आए थे। घर में मौजूद 60 वर्षीय कमलेश्वरी देवी सोई हुई थी तभी किसी चीज के गिरने की आवाज सुनकर वह जाग उठी। आंख खुला तो देखा कि सामने कुछ बदमाश खड़े हैं जिसके बाद वह शोर मचाने लगी। जिसके बाद अपराधियों ने गोली मारकर उन्हें मौत की नींद सुला दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेजा गया।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता