ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को मारी गोली, हालत नाजुक

ARRAH: भोजपुर में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन जिले में किसी ना किसी विवाद को लेकर फायरिंग और हत्या जैसी घटनाएं घटित हो रही है। ज्यादातर मामले जमीनी विवाद

घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: भोजपुर में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन जिले में किसी ना किसी विवाद को लेकर फायरिंग और हत्या जैसी घटनाएं घटित हो रही है। ज्यादातर मामले जमीनी विवाद से जुड़ा होता है। ताजा मामला भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामापुर सनदिया गांव का है। 


जहां रामापुर सनदीया गांव निवासी अनील पांडे की 45 वर्षीय पत्नी आरती पांडेय को नामजद बदमाशों ने जमीनी विवाद को लेकर गोली मार दी। बदमाशों ने महिला को दो गोली कंधे के निचले भाग में मारी है। जहां गोली लगने के बाद महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। गोली मारने का आरोप जख्मी के परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया है।


घायल की पुत्री पूजा पांडेय ने बताया की सोमवार की शाम में हम लोग अपने घर में थे और खाना बना रहे थे। उसी क्रम में मेरे पड़ोसी जिनके साथ जमीन का विवाद चल रहा था। एका एक दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करना जब हम लोग शुरू किए तो आरोपियों द्वारा मारपीट किया जाने लगा। उसी क्रम में मेरी माँ को एक बदमाश ने गोली मार दिया। गोली लगने के बाद माँ घायल होकर गिर गई। जिसके बाद हम लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए। जहां इलाज किया जा रहा है। 


साथ ही पूजा पांडेय ने आरोपियों पर छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच घटना की जाँच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। वहीं आरा सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी आपातकालीन विभाग में मौजूद डॉक्टर शैलेंद्र कुमार ने गंभीर हालत में महिला का इलाज कर गोली निकाल दी है। डॉक्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया की एक महिला को सदर अस्पताल में लाया गया जिसके कंधे में दो गोली लगी है जिसको निकाल दिया गया है फिलहाल महिला खतरे से बाहर है। 


वहीं इस घटना को लेकर भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने व्हाट्सएप ग्रुप में सूचना देते हुए लिखा कि अभी प्राप्त सूचना के अनुसार मुफस्सिल थाना अंतर्गत रामापुर सनदिया में पारिवारिक लड़ाई को लेकर शालिग्राम पांडे के लड़के पिंटू पांडे ने अपने पड़ोसी अनिल पांडे की पत्नी आरती पांडे के ऊपर गोली चली है। जिससे उनके कंधे के नीचे गोली लगी है। फिलहाल अभी घायल इलाजरत है, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH

FirstBihar संवाददाता