ब्रेकिंग
बिहार में दिल्ली जैसी वारदात, कार में नाबालिग से गैंगरेप; तीन आरोपियों में से दो गिरफ्तारबिहार का भ्रष्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरफ्तार, 75 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने रंगेहाथ दबोचानेपाल की बाढ़ का बिहार में असर: गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, कई जिलों में हाई अलर्ट; तटबंधों की बढ़ी निगरानीघर से सैकड़ों किलोमीटर दूर थे शिक्षक, फिर भी सरकारी स्कूल में बन रही थी हाजिरी... 21 शिक्षकों का डिजिटल खेल उजागरधान की भूसी के नीचे छिपा था करोड़ों का माल, 16 चक्का ट्रक की तलाशी लेते ही खुल गया बड़ा राज; बिहार में 1.28 करोड़ की विदेशी शराब जब्तबिहार में दिल्ली जैसी वारदात, कार में नाबालिग से गैंगरेप; तीन आरोपियों में से दो गिरफ्तारबिहार का भ्रष्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरफ्तार, 75 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने रंगेहाथ दबोचानेपाल की बाढ़ का बिहार में असर: गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, कई जिलों में हाई अलर्ट; तटबंधों की बढ़ी निगरानीघर से सैकड़ों किलोमीटर दूर थे शिक्षक, फिर भी सरकारी स्कूल में बन रही थी हाजिरी... 21 शिक्षकों का डिजिटल खेल उजागरधान की भूसी के नीचे छिपा था करोड़ों का माल, 16 चक्का ट्रक की तलाशी लेते ही खुल गया बड़ा राज; बिहार में 1.28 करोड़ की विदेशी शराब जब्त

घर के दरवाजे पर युवक को मारी गोली, CCTV में कैद हुई अपराधियों की तस्वीर

SAMASTIPUR: बिहार में अपराधी बेखौफ और बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि वे एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अभी सीतामढ़ी में लूटपाट के दौरान ट्रक ड्राइवर

घर के दरवाजे पर युवक को मारी गोली, CCTV में कैद हुई अपराधियों की तस्वीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में अपराधी बेखौफ और बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि वे एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अभी सीतामढ़ी में लूटपाट के दौरान ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने ही आई थी कि उधर समस्तीपुर मे भी अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। समस्तीपुर में भी अपराधियों ने तांडव मचाया है। अपराधी खुल्लेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।


 समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने घर पर पहुंचकर एक युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। गोली मारे जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन फानन में उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है जहां युवक का इलाज जारी है। घर के पास युवक को गोली मारे जाने की घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। घटना की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है। 


घटना नगर थाना क्षेत्र के शेखटोली वार्ड 24 की है। जहां घर में खाना खाने के बाद ताबिश शेख बाहर टहलने के लिए निकला था। जैसे ही उसने घर के बाहर कदम रखा बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। ताबिश शेख को गोली क्यों मारी गयी इसके कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। फिलहाल उसका इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी है। सीसीटीवी में अपराधियों की तस्वीर कैद हो गयी है जिसके आधार पर पहचान की जा रही है। हालांकि अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप का माहौल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बता दें कि समस्तीपुर में आए दिन गोलीबारी, हत्या, लूट की घटनाएं बढ़ गयी है ऐसा लगता है मानों अपराधियों में पुलिस के प्रति खौफ कम होता जा रहा है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता