ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

घर के दरवाजे पर बैठे SBI के कैशियर की गोली मारकर हत्या, आधा दर्जन अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने गोपालगंज में अपन

घर के दरवाजे पर बैठे SBI के कैशियर की गोली मारकर हत्या, आधा दर्जन अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने गोपालगंज में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने स्टेट बैक के कैशियर को निशाना बनाया है। एसबीआई के कैशियर रवींद्र यादव को गोली मार दी। 


इस घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में रवींद्र यादव को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया जाने लगा लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि अपराधियों ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब रवींद्र यादव अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठे हुए थे। 


दो बाइक पर सवार आधा दर्जन अपराधियों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना मांझा थाना क्षेत्र के लहलादपुर की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की बात कह रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगालने में जुटी है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MUKESH

FirstBihar संवाददाता