ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

मर्डर के बाद सूरत में छिपकर बैठे 2 अपराधियों को गया पुलिस ने दबोचा, आरोपी की मां भी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में 3 जून को हुई थी युवक की हत्या

GAYA: गया जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र स्थित छोटकी नवादा में बीते 3 जून को रवि कुमार नामक युवक की चाकू से मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या के बाद आरोपी अनंत कुमार और बाबू कुमार

मर्डर के बाद सूरत में छिपकर बैठे 2 अपराधियों को गया पुलिस ने दबोचा, आरोपी की मां भी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में 3 जून को हुई थी युवक की हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: गया जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र स्थित छोटकी नवादा में बीते 3 जून को रवि कुमार नामक युवक की चाकू से मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या के बाद आरोपी अनंत कुमार और बाबू कुमार गया से भागकर गुजरात चला गया था। जहां सूरत में छिपकर रह रहा था। रवि हत्याकांड की जांच में जुटी गया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया।


गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पैसे के विवाद में रवि की हत्या की गयी थी। मृतक रवि कुमार से अनंत और बाबू कुमार उर्फ अभिषेक कुमार ने पचास हजार रूपया कर्ज के तौर पर लिया था। पैसे वापस मांगने के लिए रवि छोटकी नवादा स्थित उसके चाउमिन की दुकान पर गये थे। रवि अपने दोस्त प्रिंस सहित दो अन्य दोस्तों के साथ पैसे मांगने गया हुआ था। 


पैसे मांगने से गुस्साएं अनंत और बाबू कुमार ने रवि पर चाकू से हमला कर दिया। रवि को बचाने गए प्रिंस कुमार पर भी दोनों ने हमला कर घायल कर दिया था। इस दौरान रवि की मौत हो गयी जबकि प्रिंस घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी अनंत और बाबू  गया से फरार हो गया और गिरफ्तार के डर से गुजरात के सूरत में जाकर छिप गया। 


इस मर्डर केस में दोनों अपराधियों के ऊपर पुलिस ने 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। जांच में जुटी पुलिस को यह सूचना मिली कि दोनों अपराधी सूरत में जाकर छिपे हुए है। फिर गया से पुलिस की टीम सूरत पहुंच गयी जिसके बाद दोनों को वहां से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब घर में छापेमारी की तो वहां से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी की मां रिंकू देवी को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।