ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

शराबबंदी वाले राज्य में 50 लाख की शराब जब्त, यूपी से बिहार पहुंची थी शराब की बड़ी खेप

GAYA: सरकार और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद शराब माफिया बिहार में शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं। दूसरे प्रदेशों से शराब की बड़ी खेप बिहार पहुंच रही है हालांकि पुलिस और उत्

शराबबंदी वाले राज्य में 50 लाख की शराब जब्त, यूपी से बिहार पहुंची थी शराब की बड़ी खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: सरकार और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद शराब माफिया बिहार में शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं। दूसरे प्रदेशों से शराब की बड़ी खेप बिहार पहुंच रही है हालांकि पुलिस और उत्पाद विभाग शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रहे हैं लेकिन अवैध धंधेबाज अपनी कारतूतों से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला गया से सामने आया है, जहां पुलिस ने शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। जब्त शराब की कीमत 50 लाख से अधिक बताई जा रही है। 


दरअसल, गया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप यूपी से बिहार लाई जा रही है। प्राप्त सूचना के आधार पर गया एसपी आशीष भारती ने एएसपी के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया और वाहनों की जांच शुरू कर दी गई। इसी दौरान आमस थाना क्षेत्र के ताराडीह मोड पर सामने से आ रही कंटेनर पर पुलिस को शक हुआ।


पुलिसकर्मियों ने जब कंटेनर ड्राइवर को रूकने का इशारा किया तो उसने गाड़ी की स्पीड और बढ़ा दी और भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कंटेनर ड्राइवर को धर दबोचा और कंटेनर को जब्त कर लिया। जब कंटेनर की तलाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में शराब और बीयर की बोतल भरे कार्टन बरामद हुए।