ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

जाम छुड़ाने गई पुलिस टीम पर हमला, जवानों को बेहोश होने तक ग्रामीणों ने पीटा

GAYA :कोंच प्रखंड के कुरमामा पंचायत के अहियापुर औऱ परसामा पंचायत के अल्पा गांव के लोगों के बीच जमीनी विवाद का मामला खूनी संघर्ष में बदल गया. मारपीट कर रोड जाम कर हंगामा कर रह

जाम छुड़ाने गई पुलिस टीम पर हमला, जवानों को बेहोश होने तक ग्रामीणों ने पीटा
Anamika
2 मिनट

GAYA :कोंच प्रखंड के कुरमामा पंचायत के अहियापुर औऱ परसामा पंचायत के अल्पा गांव के लोगों के बीच  जमीनी विवाद का मामला खूनी संघर्ष में बदल गया. मारपीट कर रोड जाम कर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाने और जाम तुड़वाने पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने पथराव कर दिया.

इसका बाद भी आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन जवानों को घेर लिया और लाठियों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया. जबतक तीनों जवान बेहोश नहीं हो गए तब तक भीड़ उन्हें पिटती रही. तीनों जवान की हालत गंभीर बनी हुई है.  

बताया जाता है कि अल्पा के कुछ लोग बुधवार को अहियापुर पहुंचे और बहस करने लगे, इसके बाद मामला मारपीट पर पहुंच गया. अहियापुर के गांव के लोग जब एकजुट होने लगे तो अल्पा गांव के लोग भाग गए और फिर अल्पा मोड़ के जाम कर दिया. जब पुलिस समझाने पहुंची तो ग्रामीणों ने तीन पुलिस वालों को पीट-पीटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया. घायल एसआई ने बताया कि सभी आरोपी दोबारा पत्थरबाजी कर फरार हो घए. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.