ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

गया में दंपत्ति को गोलियों से भूना, मौके पर पति की मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

GAYA : बड़ी खबर गया के टिकारी से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पति-पत्नी को गोलियों से भून दिया. जिसमें मौके पर ही पति की मौत हो गई वहीं पत्नी की हालत नाजुक बनी है. घायल पत्नी को इल

गया में दंपत्ति को गोलियों से भूना, मौके पर पति की मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा
Anamika
2 मिनट

GAYA : बड़ी खबर गया के टिकारी से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पति-पत्नी को गोलियों से भून दिया. जिसमें मौके पर ही पति की मौत हो गई वहीं पत्नी की हालत नाजुक बनी है. 

घायल पत्नी को इलाज के लिए गया के जेपीएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला टिकारी थाना इलाके के जमुआरा मोड़ की है. मृतक की पहचान जमुआरा के 45 साल के मंटू मांझी के रुप में की गई है.

बताया जा रहा है कि शनिवार की अहले सुबह अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है. जमुआरा गांव में स्थित लकड़ी के टाल के पास दंपत्ति सो रहे थे, तभी अपराधियों ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें मौके पर ही मंटू मांझी की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर टिकारी डीएसपी नागेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ  घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए हैं. वहीं इस वारदात के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टिकारी- मउ सड़क मार्ग को जाम कर दिया. वहीं पुलिस डॉग स्क्वायड के सहारे हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि वारदात में गांव के ही लोगों का हाथ है.  कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.