ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

गया में नाबालिग से गैंगरेप, पंचायत ने पीड़िता को ही ठहराया दोषी, सिर मुंडवा गांव में घुमाया

GAYA : गया के मोहनपुर में पंचायत ने नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप की घटना के लिए पीड़िता को दोषी ठहरा दिया और सजा का भी एलान कर दिया. सजा के तौर पर पीड़िता के बाल मुंडवा दिए गए और उसे पू

FirstBihar
Admin
2 मिनट
GAYA : गया के मोहनपुर में पंचायत ने नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप की घटना के लिए पीड़िता को दोषी ठहरा दिया और सजा का भी एलान कर दिया. सजा के तौर पर पीड़िता के बाल मुंडवा दिए गए और उसे पूरे गांव में घुमाया गया. इतना ही नहीं पीड़िता और उसके परिवार के बाहर जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई ताकि यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचे. मामला 14 अगस्त की शाम का है. पाबंदी के बाद भी पीड़िता रविवार को अपने परिजनों के साथ किसी तरह से बच-बचाकर एसएसपी के पास पहुंची और अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी. जिसके बाद महिला थाने में केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया. दर्ज कराए गए मामले में देवलाल यादव, दुखन सिंह, कपिल सिंह, महादेव सिंह व वीरेंद्र सिंह को आरोपित बनाया गया है. पुलिस आरोपियों के तालाश में छापेमारी कर रही है. घटना के बारे में पीड़िता ने बताया कि 14 अगस्त की शाम वे अपने घर से बाहर निकली, उसी वक्त एक सवारी गाड़ी से जा रहे 6 लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और बगल के गांव में पंचायत भवन की छत पर ले जाकर गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद पीड़िता बेहोश हो गई. 15 अगस्त को किसी ने पीड़िता को पहचान लिया और बेहोशी की ही हालत में उसे घर पहुंचाया. पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान कर ली है. जब मामले की जानकारी गांव के लोगों को मिली, तो पंचायत लगाया गया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पीड़िता को ही दोषी करार दे दिया गया और उसके बाल काट कर गांव में घुमाया गया. इसके बाद मामला पुलिस में ले जाने पर जान से मारने की धमकी दी गयी.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता