ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

गया में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार और कारतूस के साथ 3 धंधेबाज गिरफ्तार

GAYA: गया के चाकन थाना क्षेत्र के चातर घाट के पास चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। गया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हथियार और कारतूस के साथ तीन लोगों को

गया में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार और कारतूस के साथ 3 धंधेबाज गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गया के चाकन थाना क्षेत्र के चातर घाट के पास चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। गया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हथियार और कारतूस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।


बिहार के गया जिले में बिहार पुलिस और एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन किया और भारी मात्रा में हथियार और कारतूस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसपी जावेद इकबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। 


इन्होंने बताया कि मो. अरमान, गोल्डेन और विपिन विश्वकर्मा नामक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 256 गोली, हथियार, मोबाइल और हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। तीनों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। विपिन विश्वकर्मा अपने घर में मिनी गन फैक्ट्री चलाता था। फिलहाल इन तीनों को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।