ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

Gaya Crime News: माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कार्यालय से लाखों की लूट, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; तीन लोगों को लगी गोली

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पांच बदमाशों ने माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घूसकर लूटपाट की घटना

Gaya Crime News: माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कार्यालय से लाखों की लूट, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; तीन लोगों को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पांच बदमाशों ने माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घूसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग सुरू कर दी। फायरिंग की घटना में गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए हैं। घटना बुनियादगंज थाना क्षेत्र के खंजाहापुर मोहल्ले की है।


दरअसल, गया शहर में बेलगाम हो चुके अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना के दौरान अपराधियों ने फायरिंग की है जिससे तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कार्यालय में पांच अपराधी हथियारों से लैस होकर घुसे और सभी कर्मियों को गन प्वाइंट पर ले लिया।


लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें तीन लोगों को गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। कितने की लूट हुई है फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। घायलों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर है।


एसएसपी आशीष भारती दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं और उनके निर्देश पर पुलिस टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि 5 की संख्या में रहे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। तीन लोगों को गोली लगी है, जिनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।. तीनों की स्थिति खतरे से बाहर है। घटना को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है। जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट- नितम राज