ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Gaya Crime News: इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बांग्लादेशी नागरिक अरेस्ट, 8 साल से बौद्ध भिक्षु बनकर दे रहा था चकमा

GAYA: भारत में घुसपैठ एक बड़ी समस्या बनते जा रही है। सरकार और पुलिस प्रशासन की लाख सख्ती के बावजूद घुसपैठिए भारत में अपनी पहचान छिपाकर रह रहे हैं। ताजा मामला गया से सामने आया है, ज

Gaya Crime News: इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बांग्लादेशी नागरिक अरेस्ट, 8 साल से बौद्ध भिक्षु बनकर दे रहा था चकमा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: भारत में घुसपैठ एक बड़ी समस्या बनते जा रही है। सरकार और पुलिस प्रशासन की लाख सख्ती के बावजूद घुसपैठिए भारत में अपनी पहचान छिपाकर रह रहे हैं। ताजा मामला गया से सामने आया है, जहां गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जवानों ने एक बांग्लादेशी बैद्ध भिक्षु को हिरासत में लिया है।


गिरफ्त में आया बांग्लादेशी पिछले 8 साल से बोधगया में बौद्ध भिक्षु बनकर रह रहा था। गया एयरपोर्ट से बैंकॉक जाने के दौरान सुरक्षा बलों ने पकड़ा है। सुरक्षा बलों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लेकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। बांग्लादेशी व्यक्ति के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी था। गया एयरपोर्ट से उसे यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों ने हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया है।


पकड़े गए बांग्लादेशी युवक का नाम राजीव धर है, जो बोधगया में एक मोनेस्ट्री में पिछले 8 सालों से रह रहा था। बताया जाता है कि बंगलादेशी युवक गया से बैंकॉक जाने वाला था, जिसे गया एयरपोर्ट पर उसे सीआईएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया। उसके पास से अलग-अलग नाम के पासपोर्ट भी बरामद किया गया है। बांग्लादेशी नागरिक बोधगया में नाम बदलकर रह रहा था।

रिपोर्ट- नितम राज