ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

7 फर्जी पत्रकार हथियार और 8 लाख रुपये के साथ अरेस्ट, पुलिस ने जब्त किया 2 पिस्टल, 9 गोली और नकली प्रेस आईडी

GAYA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है. इसी कड़ी में गया पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है. इसी कड़ी में गया पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 7 नकली पत्रकारों को हथियार के साथ अरेस्ट किया है. गिरफ्त फर्जी पत्रकारों के पास से 2 पिस्टल, 9 गोली और नकली प्रेस आईडी भी बरामद किया है.


नकली पत्रकारों के पास से 8 लाख रुपये बरामद
घटना गया जिले के बोधगया थाना इलाके की है. जहां ग्राम परेवा में पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई. पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए एकसाथ 7 नकली पत्रकारों को गिरफ्तार किया है. जो आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे. सिटी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 आटोमेटिक पिस्टल, एक लोडेड कट्टा, 9 जिंदा कारतूस, फर्जी प्रेस आई कार्ड, विदेशी मुद्रा भारतीय वैल्यू के अनुसार 7 लाख 95 हजार रुपये, भारतीय मुद्रा 42 हजार 200 रुपये, ATM कार्ड, चोरी की एक बुलेट मोटरसाइकिल और तकरीबन दो दर्जन मोबाइल जब्त किया गया है. 


नकली पत्रकारों के आपराधिक रिकार्ड 
सिटी एसपी राजेश कुमार ने आगे बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान गौरी शंकर पांडे, मुकेश कुमार, दीपक कुमार चौधरी, अभिषेक कुमार सिन्हा, कुंदन कुमार सिंह, विशाल कुमार और राहुल पांडे के रूप में की गई है. सिटी एसपी ने बताया कि गौरी शंकर पांडे और मुकेश कुमार के ऊपर पहले से अपराधिक इतिहास भी है.



टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता