ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार: प्यार में नाकाम प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, बॉयफ्रेंड की मौत, शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हालत गंभीर

GAYA: खबर गया से आ रही है, जहां प्यार में नाकाम एक प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है। शादीसुदा प्रे

बिहार: प्यार में नाकाम प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, बॉयफ्रेंड की मौत, शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हालत गंभीर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: खबर गया से आ रही है, जहां प्यार में नाकाम एक प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है। शादीसुदा प्रेमिका की दूसरी शादी तय होने से आहत होकर प्रेमी जोड़े ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना इमामगंज के भदवर थाना क्षेत्र स्थित बरवाडीह गांव के महादलित टोले की है।


मृतक युवक की पहचान महादलित टोला निवासी पूर्व वार्ड सदस्य तेतरी देवी के 23 वर्षीय बेटे रूपेश कुमार के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि रूपेश का पहले से शादीशुदा 28 वर्षीय महिला से पिछले चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका की पहली शादी टूट चुकी थी। इसी बीच उसके परिजनों ने दूसरी जगह शादी फिक्स कर दी।


इस बात से आहत होकर रूपेश और उसकी प्रेमिका ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। इस दौरान रूपेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रूपेश कैंसर के रोग से ग्रसित था बावजूद इसके प्रेमिका उसी के साथ शादी करना चाहती थी। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।