ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार : पीएम आवास योजना के नाम पर रिश्वत ले रहा था आवास सहायक, निगरानी ने 15 हजार लेते रंगेहाथ दबोचा

GAYA : गया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां निगरानी की टीम ने एक आवास सहायक को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आवास सहायक कोंच प्रखंड के तिनेरी

बिहार : पीएम आवास योजना के नाम पर रिश्वत ले रहा था आवास सहायक, निगरानी ने 15 हजार लेते रंगेहाथ दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : गया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां निगरानी की टीम ने एक आवास सहायक को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आवास सहायक कोंच प्रखंड के तिनेरी पंचायत में कार्यरत था। आरोपी कोंच प्रखंड कार्यालय के गेट के पास किसी से रिश्वत ले रहा था इसी दौरान निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा।


बताया जा रहा है कि गया जिले के आंती निवासी लालदेव पासवान के पुत्र गौतम कुमार ने निगरानी से शिकायत की थी कि कोंच प्रखंड के तिनेरी पंचायत में कार्यरत आवास सहायक अविनाश कुमार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त की राशि भुगतान करने के एवज में 15 हजार रुपए की मांग की जा रही है। प्राप्त आवेदन के आधार पर जांच के दौरान निगरानी ने आरोप को सही पाया और आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।


आरोप को सही पाए जाने पर निगरानी विभाग द्वारा डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आवास सहायक विकास कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ लेकर चली गई। आरोपी अवास सहायक को पूछताछ के बाद निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा।