ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: घर में घुसकर महिला का गला रेता, हत्या की वारदात से सनसनी

GAYA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बेखौफ बदमाश किसी भी वारदात को अंजाम देने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला गया से सामने आया है, जहां अपराधियों ने घर में घुस

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: घर में घुसकर महिला का गला रेता, हत्या की वारदात से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बेखौफ बदमाश किसी भी वारदात को अंजाम देने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला गया से सामने आया है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के टीओपी पुलिस अड्डा के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, गया शहर के नई गोदाम मुहल्ले में किराए के मकान में रहने वाली 50 वर्षीय महिला मंजू देवी की धारदार हथियार से गला रेत कर अपराधियों ने हत्या कर दी है। वारदात के समय घर में महिला अकेली थी। अन्य किरदारों या पड़ोसियों को इस घटना की भनक तक नहीं लगी।


मृतका की बेटी जब स्कूल से पढ़ा कर घर लौटी तो मां की खून से लथपथ डेड बॉडी कमरे में पड़ी थी। मां का खून से सना शव देखकर लड़की चीखने लगी, जिसके बाद पड़ोस में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एएसपी पीएन साहू भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। मृतका के बेटे मयंक ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी झड़प सराय मोहल्ला के रहने वाले अंजन नामक युवक के साथ हुई थी। मृतक के बेटे ने आशंका जताई है कि उसी बात को लेकर अंजन ने ही उसकी मां की हत्या कर दी है।