ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार: घरेलू विवाद में प्रेग्नेंट महिला ने दे दी जान, इसी साल हुई थी शादी; ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

GAYA: गया में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया और अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरो

बिहार: घरेलू विवाद में प्रेग्नेंट महिला ने दे दी जान, इसी साल हुई थी शादी; ससुरालवालों पर हत्या का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया और अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना डेल्हा थाना के खरपुरा मोहल्ले की है।


मृतक महिला की पहचान खरपुरा मोहल्ला निवासी मोहित कुमार की 21 वर्षीय पत्नी कीर्ति कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नवादा की रहने वाली कीर्ति की शादी इसी साल फरवरी महीने में धूमधाम के साथ हुई थी। कीर्ति पांच महीने की गर्भवती थी। 


पिछले दो-तीन दिनों से कीर्ति काफी टेंशन में चल रही थी। रात में खाना खाने के बाद वह दूसरे कमरे में सोने चली गई और सुबह उसका शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। मृतका के मायके वालों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्ट- नितम राज