ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बिहार में बड़ी लूट : 45 लाख के गहने और कैश लेकर भागे अपराधी, दो घंटे तक मचाया तांडव

GAYA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया कार्रवाई को ठेंगा दिखाते हुए लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. इस बार लुटेरों ने बड़ा हाथ मारते

बिहार में बड़ी लूट : 45 लाख के गहने और कैश लेकर भागे अपराधी, दो घंटे तक मचाया तांडव
First Bihar
2 मिनट

GAYA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया कार्रवाई को ठेंगा दिखाते हुए लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. इस बार लुटेरों ने बड़ा हाथ मारते हुए ज्वेलरी शॉप से 45 लाख की लूट की है. लूट के सामान में 40 लाख के गहने और 5 लाख कैश शामिल हैं. 


घटना गया के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बुद्धगेरे बाजार की है. बताया जाता है कि अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने दुकान में लगे शटर के लॉक को ही उखाड़ दिया और इसके बाद आराम से अंदर दाखिल हो गए. करीब दो घंटे तक रहकर 40 लाख के आभूषण और 5 लाख कैश लेकर अपराधी फरार होने में सफल हो गए. 


हालांकि चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. इस मामले को लेकर पीड़ित आभूषण कारोबारी उपेन्द्र प्रसाद ने मुफस्सिल थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. कारोबारी ने बताया कि अपराधियों ने तिजोरी में रखे करीब 45 किलोग्राम चांदी, 325 ग्राम सोने के जेवर और अन्य आभूषण के अलावे पांच लाख कैश लेकर फरार हो गए. करीब 45 लाख रूपए की संपति की चोरी कर ली गई है. 


इस तरह की घटना के बाद अन्य कारोबारियों में आक्रोश का माहौल है. डीएसपी घूरन मंडल ने बताया कि फिलहाल इस लूट की जानकारी नहीं मिली है. जानकारी मिलने पर संज्ञान लेगें. 

टैग्स