ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार :सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ 13 युवक और 2 कॉल गर्ल गिरफ्तार, सफेदपोशों तक होती थी सप्लाई

GAYA : गया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बिहार के बोधगया में गया पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इसमें 13 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है. और दो लड़कियों का रेस्क्यू किया गया ह

बिहार :सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ 13 युवक और 2 कॉल गर्ल  गिरफ्तार, सफेदपोशों तक होती थी सप्लाई
First Bihar
2 मिनट

GAYA : गया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बिहार के बोधगया में गया पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इसमें 13 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है. और दो लड़कियों का रेस्क्यू किया गया है. बोधगया थाना क्षेत्र में गेस्ट हाउस में कार्रवाई हुई है. इसमें शराब के दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि इसमें कई सफेदपोश के नाम भी सामने आ रहे हैं. 


सभी के मोबाइल और पहचानपत्र जब्त कर लिए गये हैं. इसमें एक पत्रकार की भी गिरफ़्तारी हुई है. पुलिस ने बताया कि अभी दो दिन पहले इस धंधे में लिप्त एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था, जो चीकू बाबा के नाम से जाना जाता था. उसी क्रम में आगे की कार्रवाई में मुकेश नाम का एक लड़का पकड़ा था, जिससे लगातार की जा रही पूछताछ में आज यह सफलता मिली है. 


पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले बोधगया थाना क्षेत्र के महिमा गेस्ट हाउस में छापेमारी की गयी तो कुख्यात अपराधी चीकू पांडेय उर्फ चीकू बाबा धर दबोचा गया. उसने कोलकाता के सोनागाछी से दो लडकियों को मंगवाया था. पुलिस ने महिमा गेस्ट हाउस के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया था. गेस्ट हाउस का मैनेजर ही चीकू पांडेय के लिए लड़कियां मंगवाता था. उसके लिए वह कमीशन भी लेता था. 


पुलिस ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाने के लिए कोलकाता के सोनागाछी से लड़कियों को बुलाया जाता था. पकड़ा गया मनीष नाम का युवक ही इस धंधे का किंगपिन है. उसके मोबाइल पर लगातार मैसेज आ रहे हैं. जिसमें लड़कियों के नंबर और कस्टमर के साथ डील तथा पैसे ट्रांसफर के भी मैसेज हैं.