ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार: दबंगों ने युवक को दी खौफनाक सजा, पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी से वार कर पैर काटा

GAYA: गया में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक युवक के ऊपर कहर बरपाया है। गांव के दबंगों ने युवक को खौफनाक सजा देते हुए कुल्हाड़ी से वार कर उसके पैर को काट डाला। जानलेना हमले में

बिहार: दबंगों ने युवक को दी खौफनाक सजा, पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी से वार कर पैर काटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक युवक के ऊपर कहर बरपाया है। गांव के दबंगों ने युवक को खौफनाक सजा देते हुए कुल्हाड़ी से वार कर उसके पैर को काट डाला। जानलेना हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए एएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना अतरी थाना क्षेत्र के रंगपुर गांव की है।


युवक की पहचान रंगपुर गांव निवासी रंजीत यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रंगपुर गांव के ही महेश यादव के साथ एक साल पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद वे लोग लगातार इसके पीछे लगे हुए थे। रंजीत ट्रक चलाने का काम करता है। वह जब घर वापस लौट रहा था, तो गांव से कुछ ही दूरी पर महेश यादव एवं लगभग 10 की संख्या में रहे उसके समर्थकों ने हमला कर दिया।


आरोपियों ने कुल्हाड़ी से उसके शरीर पर कई वार किए। जिससे उसके पैर और हाथ बुरी तरह कट गया है। ग्रामीणों को आता देख सभी आरोपी फरार हो गए। रंजीत याजव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिये गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।