ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

Bihar Crime News: कबाड़ी की दुकान में जोरदार धमाका, ब्लास्ट से इलाके के लोगों में हड़कंप

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां एक जोरदार धमाके के बाद इलाके के लोगों हड़कंप मच गया। धमाके की जोरदार आवाज को सुनकर आसपास के लोक सकते में आ गए। इस धमाके में एक दुकानदार बुरी तर

Bihar Crime News: कबाड़ी की दुकान में जोरदार धमाका, ब्लास्ट से इलाके के लोगों में हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां एक जोरदार धमाके के बाद इलाके के लोगों हड़कंप मच गया। धमाके की जोरदार आवाज को सुनकर आसपास के लोक सकते में आ गए। इस धमाके में एक दुकानदार बुरी तरह से घायल हो गया है।


जानकारी के मुताबिक, टीलहा-धर्मशाला रोड में शनिवार को एक कबाड़ी की दुकान में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में कबाड़ी दुकानदार जौहर बुरी तरह से घायल हो गया। जौहर के दोनों हाथ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उसके एक हाथ की ऊंगलियां कट गई हैं। धमाका इतना जोरदार था कि कुछ देर के लिए दुकान के आसपास सड़कों पर आवागमन ठप हो गया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मौके पर सिविल लाइन थाना की पुलिस और टाउन डीएसपी पहुंचे हैं। बम स्क्वायड और एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है।


अभी तक की जांच में घटनास्थल से किसी प्रकार का विस्फोटक नहीं मिलने की बात कही जा रहा है। ब्लास्ट के बाद आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। कहा जा रहा है कि दुकानदार जौहर कचरे को बैग से निकाल रहा था, तभी उसमें विस्फोट हो गया। पुलिस के आलाधिकारी पूरे घटना पर नजर बनाए हुए हैं।