ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

बिहार के कोर्ट कैंपस में ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी को लेकर पहुंचे पुलिस जवान को लगी गोली

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर मोक्ष नगरी गया से सामने आ रही है, जहां कोर्ट कैंपस में दिनदहड़े गोलीबारी की घटना हुई है। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। अंधाधुंध फायरिंग मे

बिहार के कोर्ट कैंपस में ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी को लेकर पहुंचे पुलिस जवान को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर मोक्ष नगरी गया से सामने आ रही है, जहां कोर्ट कैंपस में दिनदहड़े गोलीबारी की घटना हुई है। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। अंधाधुंध फायरिंग में पुलिस के एक जवान को गोली लगी है। 


जानकारी के मुताबिक, शेरघाटी स्थित कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना हुई है। गोलीबारी की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम हत्या के आरोपी को लेकर शेरघाटी कोर्ट पहुंची थी, जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में पुलिस टीम में शामिल एक जवान को गोली लग गई, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है और पूरे कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने गोली चलाने वाले दो अपराधियों को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।