ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

बिहार: चोरी के आरोप में युवक को तालिबानी सजा, सिर मुंडवा कर हैंडपंप से बांधकर पीटा

GAYA: खबर गया से आ रही है, जहां एक बार फिर भीड़ का खौफनाक चेहरा सामने आया है। चोरी के आरोप में लोगों ने एक युवक को जानवरों की तरह पीटा है। गुस्साए लोग युवक को तबतक पिटते रहे जबतक व

बिहार: चोरी के आरोप में युवक को तालिबानी सजा, सिर मुंडवा कर हैंडपंप से बांधकर पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: खबर गया से आ रही है, जहां एक बार फिर भीड़ का खौफनाक चेहरा सामने आया है। चोरी के आरोप में लोगों ने एक युवक को जानवरों की तरह पीटा है। गुस्साए लोग युवक को तबतक पिटते रहे जबतक वह अधमरा होकर बेहोश नहीं हो गया। इसके बाद लोगों ने उसके कपड़े उतार दिए और सिर मुंडवाकर हैंडपंप से बांधकर छोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


वायरल वीडियो कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरारपुर मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को चोरी की नीयत से एक युवक मुरारपुर मोहल्ले के एक घर में घुस गया था। युवक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था, तभी लोगों ने उसे धर दबोचा। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और युवक की पिटाई शुरू कर दी। युवक रहम की भीख मांगता रहा लेकिन लोगों को उसके ऊपर दया नहीं आई।


गुस्साई भीड़ ने आरोपी युवक के सिर के बाल मुंडवा दिए और उसकी आधी मूंछ और भैवे काटकर हेंडपंप से बांधकर छोड़ दिया। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडियो पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। मामला संज्ञान में आने के बाद गया एसएसपी एक्शन में आए और मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।