ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: शातिर चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, 10 लाख से अधिक की संपत्ति चुराकर हुए फरार

GAYA: गया शहर के चंदौती थाना क्षेत्र इलाके में शातिर चोरों ने बंद घर में घुसकर 10 लाख से ज्यादा की संपत्ति चुरा ली। चोरी की इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना चंद

बिहार: शातिर चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, 10 लाख से अधिक की संपत्ति चुराकर हुए फरार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया शहर के चंदौती थाना क्षेत्र इलाके में शातिर चोरों ने बंद घर में घुसकर 10 लाख से ज्यादा की संपत्ति चुरा ली। चोरी की इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना चंदौती थाना क्षेत्र के अलीगंज मोहल्ले के रोड नंबर 3 की है।


जानकारी के मुताबिक, चोरों ने जागीर खान के बंद घर को अपना निशाना बनाया है। परिवार के लोग घर में ताला बंद कर इलाज कराने के लिए पटना गए हुए थे और चोरों ने मौके का फायदा उठा लिया। चोर घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और डेढ़ लाख कैश, लाखों के सोने-चांदी के गहने चुराकर फरार हो गए।


परिवार के लोग जब सुबह वापस घर पहुंचे तो ताला टूटा पाया। घर के भीतर सारा सामान बिखरा हुआ था। घर के कीमती सामान, कैश और गहने चोरी हो गए थे। पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा किया है।

रिपोर्ट- नितम राज