ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

बिहार : खनन निरीक्षक की बालू माफिया ने कर दी पिटाई, अधिकारी पर अवैध वसूली का आरोप

GAYA : बिहार के गया जिले में खनन निरीक्षक अधिकारी पर बालू माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया. इतना ही नहीं बेरहमी से हुई पिटाई से उनकी ठुड्डी और गाल जख्मी हो गया है. जानकारी के अनुसार

बिहार : खनन निरीक्षक की बालू माफिया ने कर दी पिटाई, अधिकारी पर अवैध वसूली का आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : बिहार के गया जिले में खनन निरीक्षक अधिकारी पर बालू माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया. इतना ही नहीं बेरहमी से हुई पिटाई से उनकी ठुड्डी और गाल जख्मी हो गया है. जानकारी के अनुसार खनन निरीक्षक पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए पिटाई की गई है.

मामला गुरुवार देर शाम बेलागंज का है जहां बालू माफिया और उसके समर्थकों ने खनन निरीक्षक अधिकारी सत्येंद्र प्रसाद की जमकर पिटाई कर दी. बालू माफिया ने उनकी स्कॉर्पियो को घेरकर पहले उनके ड्राइवर को कब्जे में लिया, फिर उसकी भी पिटाई कर दी है.  इसके बाद खनन अधिकारी का कॉलर खींचकर गाड़ी से बाहर निकाला और पीटा. सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में खनन निरीक्षक अधिकारी सत्येंद्र प्रसाद और उनके ड्राइवर मारपीट करने वालों के सामने हाथ जोड़कर छोड़ने की अपील करते रहे है लेकिन माफिया के गुर्गो ने उनकी तनिक भी नहीं सुनी. वहीं उनके साथ के दो जवान देखते रह गए. 


बालू माफिया के मारपीट का वीडियो भी बना लिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है. किसी तरह जान बचाकर भागे खनन निरीक्षक बेलागंज थाना पहुंचे और आपबीती पुलिस के सामने रखी. स्थानीय लोगों का कहना है कि बेला श्रीपुर मार्ग पर दोपहर बाद एक बालू लदा ट्रक बेला की ओर जा रहा था. इस दौरान बेला की ओर से आ रही स्कार्पियो पर सवार तीन वर्दी धारी और दो अन्य लोग ने वाहन को अलावलपुर गांव के समीप रोका और उससे वसूली कर निकल गए.


वहीं इस बात की जानकारी जब बालू के अवैध खनन से जुड़े लोगों को  हुई तो वे स्कार्पियो सवार लोगों की खोज में निकल पड़े. इसी दौरान बालू माफिया के गुर्गों की खनन निरीक्षक से दरामपुर के पास मुलाकात हो गई. यहां दोनों पक्षों में पहले झड़प हुई. फिर बालू कारोबारियों ने खनन निरीक्षक के पास से वसूली के 40 हजार नकद बैग से निकाल कर वीडियो बनाने लगे. साथ ही उनकी धुनाई करने में जुट गए.

टैग्स