ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

50 हजार का इनामी कुख्यात बिजली पासवान गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

GAYA: 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी बिजली पासवान को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और शातिर को मौके से पकड़ा। बिजली पा

50 हजार का इनामी कुख्यात बिजली पासवान गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

GAYA:  50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी बिजली पासवान को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और शातिर को मौके से पकड़ा। बिजली पासवान पर कई थाना क्षेत्र में लूट, हत्या, आर्म्स एक्ट जैसे 25 जघन्य मामले दर्ज है। 


पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि बिजली पासवान मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में घूम रहा है। इसी सूचना के आधार पर मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस की मदद से कुख्यात अपराधी बिजली पासवान को दबोचा गया। 


उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद किया गया है। बिजली पासवान कई दिनों फरार था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी लेकिन वो पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था लेकिन इस बार पुलिस को उसे दबोचने में सफलता मिल गई।