ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

14 लाख लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा: वारदात में शामिल दो बदमाश अरेस्ट, लूट के रुपए भी बरामद

GAYA: बीते 3 अगस्त को बेखौफ बदमाशों ने शेरघाटी थाना क्षेत्र के नया बाजार स्तिथ होटल वेलकम में स्थित एयरटेल कंपनी के कार्यालय में घुसकर हथियार के बल पर दिनदहाड़े 14 लाख रुपये लूट लि

14 लाख लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा: वारदात में शामिल दो बदमाश अरेस्ट, लूट के रुपए भी बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बीते 3 अगस्त को बेखौफ बदमाशों ने शेरघाटी थाना क्षेत्र के नया बाजार स्तिथ होटल वेलकम में स्थित एयरटेल कंपनी के कार्यालय में घुसकर हथियार के बल पर दिनदहाड़े 14 लाख रुपये लूट लिए थे। घटना को दिया अंजाम देकर सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने मैनेजर को गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने इस लूटकांड का महज एक दिन के भीतर खुलासा कर दिया है।


इस मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूट के 14 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं। सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर में शेरघाटी थाना क्षेत्र के नए बाजार में एयरटेल कार्यालय में घुसकर अपराधियों ने वहां के मैनेजर को गोली मार कर 14 लाख रुपए लूट लिए गए थे हालांकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भाग रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।


उन्होंने बताया कि अपराधियों के पास से लूट के 14 लाख रुपए भी बरामद किए हैं हालांकि छापेमारी के दौरान एक बदमाश मौके से फरार हो गया। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की टीम गठित की गई है और जल्द ही फरार हुए अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपराधियों की गोली से घायल हुआ मैनेजर फिलहाल खतरे से बाहर हैं और उसका इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट- नितम राज