ब्रेकिंग
पटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपर

गया के बाद अब सासाराम में 6 साल की बच्ची से रेप, मासूम के साथ दादा ने किया गंदा काम

SASARAM: बिहार के गया जिले में 02 सिंतबर को घर में सोई 6 साल की बच्ची को जबरन उठाकर नदी के किनारे ले जाकर गैंगरेप किया गया। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी। गांव के ही दो वहशी दरिदो

गया के बाद अब सासाराम में 6 साल की बच्ची से रेप, मासूम के साथ दादा ने किया गंदा काम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SASARAM: बिहार के गया जिले में 02 सिंतबर को घर में सोई 6 साल की बच्ची को जबरन उठाकर नदी के किनारे ले जाकर गैंगरेप किया गया। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी। गांव के ही दो वहशी दरिदों ने इस घटना को अंजाम दिया था। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों दरिदों को गिरफ्तार कर लिया। गया पुलिस ने इस कांड का उद्भेदन किया। इस कांड के बाद अब सासाराम में भी 6 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। जहां रिश्ते में दादा लगने वाले अधेड़ ने मासूम बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया। 


घटना करगहर थाना क्षेत्र के बसंतपुर की है जहां रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 6 साल की बच्ची के साथ 45 साल के अधेड़ ने गंदा काम किया है। पीड़ित बच्ची की मां बच्ची को लेकर करगहर थाने पहुंची। जहां महिला पुलिसकर्मी ने पीड़ित बच्ची से बातचीत की। वही दोषी पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। पुलिस ने मेडिकल के लिए बच्ची को अस्पताल भेजा। 


पीड़ित बच्ची की मां का आरोप है कि गांव का ही एक अधेड़ व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया है। 45 वर्षीय व्यक्ति जो गांव में रहता है और रिश्ते में बच्ची का दादा लगता है। उसी ने बच्ची के साथ ऐसा घिनौना काम किया। बच्ची की मां का कहना है की बच्ची जब दरवाजे पर खेल रही थी, तब बच्ची को बहला-फुसला कर वह एक कमरे में ले गया और उसके साथ गंदा काम किया। 


आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गयी है। घटना की सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को भी दी गयी है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है। वही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का वादा है कि बच्ची को न्याय दिलाकर रहेंगे और दोषी को सलाखों के पीछे पहुंचाकर ही दम लेंगे।  गया के बाद अब सासाराम में 6 साल की बच्ची से रेप, मासूम के साथ दादा ने किया गंदा कामगया के बाद अब सासाराम में 6 साल की बच्ची से रेप, मासूम के साथ दादा ने किया गंदा काम

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता