ब्रेकिंग
शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिस

हत्याकांड का खुलासा: छह घंटे के अंदर चार आरोपी गिरफ्तार, प्रेम-प्रसंग विवाद में वारदात को दिया था अंजाम

Bihar Crime News: गयाजी के इमामगंज थाना क्षेत्र में हत्या मामले में पुलिस ने छह घंटे के अंदर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार प्रेम-प्रसंग और अवैध संबंध के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया था।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गयाजी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया।



उन्होंने बताया कि 29 जुलाई 2026 को हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान, आसूचना संकलन और लगातार छापेमारी शुरू कर दी। प्राथमिकी दर्ज होने के महज छह घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।



गिरफ्तार आरोपियों में रोहित कुमार, राजा आलम, मुन्ना और एक महिला आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।



ग्रामीण एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रेम-प्रसंग और अवैध संबंध को लेकर हुए विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया।



दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ का पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है। वहीं, मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट: नितम राज, गया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता