ब्रेकिंग
Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...

गया : आर्केस्ट्रा देखने गए एक शख्स का मर्डर, बार बालाओं का डांस देखने के लिए दोस्तों ने घर से बुलाया था

GAYA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. सूबे में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. गया जिले में आर्केस्ट्रा देखने गए एक शख्स का अपराधियों ने मर्डर कर दिय

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. सूबे में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. गया जिले में आर्केस्ट्रा देखने गए एक शख्स का अपराधियों ने मर्डर कर दिया. आर्केस्ट्रा खत्म होने के बाद सुबह में पुलिस ने डेड बॉडी को खेत से बरामद किया. इस मामले की छानबीन की जा रही है. 


पत्नी ने दोस्तों पर लगाया मर्डर का आरोप
वारदात जिले के मेडिकल थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने आर्केस्ट्रा देखने गए एक व्यक्ति की हत्या कर दी. मृतक की पहचान केंदुई गांव के रहने वाले उमेश शर्मा के रूप में की गई है. मृतक की पत्नी ने उसके साथियों के ऊपर मर्डर का आरोप लगाया है. उसकी पत्नी का कहना है कि उसके पति को आर्केस्ट्रा देखने के लिए देर रात उसके दोस्तों ने फोन कर घर से बुलाया था. उसने राकेश और रंजन नाम के दो साथियों का नाम लिया. जिन्होनें फोन किया था. 


लाठी-डंडे से पीट-पीटकर की गई हत्या
वारदात की सूचना मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया. फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत से शख्स की डेड बॉडी को बरामद किया. मेडिकल थानाध्यक्ष ने बताया कि लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या की गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमसीएच भेजा गया है. उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी की प्राथमिकी के आधार पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. 


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता