ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

गैस एजेंसी से डेढ़ लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

ARRAH: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है। यही कारण है कि आए दिन हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसी आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला आरा का है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े गैस ए

गैस एजेंसी से डेढ़ लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है। यही कारण है कि आए दिन हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसी आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला आरा का है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े गैस एजेंसी को निशाना बनाया है। बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। विरोध करने पर बदमाशों ने इस दौरान गैस एजेंसी के कर्मचारी पर हमला बोल दिया। पिस्टल की बट से हुए हमले में कर्मचारी घायल हो गया। लूट की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वही पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


कोईलवर थाना क्षेत्र आरा-पटना फोर लेन कुल्हड़िया गांव के पास स्थित गैस एजेंसी के गोदाम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब हथियार के बल पर बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। इस दौरान पिस्टल की बट से गैस एजेंसी के कर्मचारी पर हमला कर घायल कर दिया। लूट की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस एजेंसी के मालिक और कर्मचारियों से पूरी घटना की जानकारी ली और मामले छानबीन शुरू की। 


रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

CHANDAN

FirstBihar संवाददाता