ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गर्भवती महिला का अस्पताल में रेप, सफाईकर्मी गिरफ्तार

MIRZAPUR: एक गर्भवती महिला को अगर आप ट्रेन या बस में खड़ी सफर करते देख लें तो ज़ाहिर सी बात है कि खुद खड़े होकर उसे अपनी सीट दे देते होंगे। लेकिन मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल से ऐसी सन

गर्भवती महिला का अस्पताल में रेप, सफाईकर्मी गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

MIRZAPUR: एक गर्भवती महिला को अगर आप ट्रेन या बस में खड़ी सफर करते देख लें तो ज़ाहिर सी बात है कि खुद खड़े होकर उसे अपनी सीट दे देते होंगे। लेकिन मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल से ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक सफाईकर्मी ने गर्भवती महिला को अपने हवस का शिकार बना लिया। सफाईकर्मी ने वॉशरूम में गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म किया। जैसे ही मामला प्रकाश में आया, प्रशासन के साथ-साथ अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपित सफाईकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।


मिली जानकारी के मुताबिक़ लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली 22 साल की एक गर्भवती महिला सात मई को मंडलीय अस्पताल में भर्ती हुई थी। पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि वह रात में बाथरुम गई थी। इसी दौरान सफाईकर्मी भी अंदर आ गया और उसके साथ रेप किया। घटना के बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी और वहां से भाग निकला। 


महिला इतना डर गई थी कि वह किसी से कुछ बोल नहीं पाई। दो दिन बाद जब वह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई तो मंगलवार को पति को साड़ी बात बताई। इसके बाद पति ने मामाले की जानकारी पुलिस को दी। हैरान करने वाली बात यह है कि यह जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल माना जाता है। यहां इस तरह की घटना को अंजाम दिए जाना बेहद शर्मनाक और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला है। 


जानकारी मिलने के बाद डीएम, एसपी व एएसपी भी अस्पताल पहुंचे। महिला के पति ने सफाईकर्मी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत माइन के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बुधवार को सफाईकर्मी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। 


टैग्स