ब्रेकिंग
ATM में फंसा डेबिट कार्ड, मदद के लिए दीवार पर लिखे 'हेल्पलाइन' नंबर पर किया कॉल; खाते से उड़ गए 50,000 रुपयेBihar News: विशेषज्ञ 'डॉक्टर' के एंटिबायोटिक का CO पर रत्ती भर भी असर नहीं! अंचल अधिकारी का डबल लॉगिन खेल आया सामने, चार्ज छोड़ने के बाद भी सीओ चलाते रहे पुराना अंचल....तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर हमला, महिला EO की हत्या से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक को लेकर मुख्यमंत्री को घेरापटना में फिर सड़कों पर उतरे छात्र, मुख्यमंत्री आवास घेरने निकला मार्च; पुलिस ने डाकबंगला पर रोका, जानिए क्या हैं मांगेंबांकीपुर उपचुनाव में BJP की करारी हार की समीक्षा करेगी JDU, नीतीश कुमार के करीबी मंत्री ने क्या कहा?ATM में फंसा डेबिट कार्ड, मदद के लिए दीवार पर लिखे 'हेल्पलाइन' नंबर पर किया कॉल; खाते से उड़ गए 50,000 रुपयेBihar News: विशेषज्ञ 'डॉक्टर' के एंटिबायोटिक का CO पर रत्ती भर भी असर नहीं! अंचल अधिकारी का डबल लॉगिन खेल आया सामने, चार्ज छोड़ने के बाद भी सीओ चलाते रहे पुराना अंचल....तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर हमला, महिला EO की हत्या से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक को लेकर मुख्यमंत्री को घेरापटना में फिर सड़कों पर उतरे छात्र, मुख्यमंत्री आवास घेरने निकला मार्च; पुलिस ने डाकबंगला पर रोका, जानिए क्या हैं मांगेंबांकीपुर उपचुनाव में BJP की करारी हार की समीक्षा करेगी JDU, नीतीश कुमार के करीबी मंत्री ने क्या कहा?

गले में फांसी लगाकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी के कारण उठा लिया यह कदम

PATNA CITY: पटनासिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर जैन दादाबाड़ी मंदिर के पास एक नवविवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुं

गले में फांसी लगाकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी के कारण उठा लिया यह कदम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटनासिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर जैन दादाबाड़ी मंदिर के पास एक नवविवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। घटना का कारण आर्थिक तंगी बताई जा रही है।


बताया जाता है कि जहानाबाद की ज्योति और हाजीपुर के रोहित दोनों ने एक साल पहले हाजीपुर मंदिर में प्रेम विवाह किया था और कोर्ट से मैरिज सर्टिफिकेट भी लिया था। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में बेगमपुर जैन मंदिर के पास एक मकान में किराये के मकान में रह रहे थे। पति रोहित बाईपास इलाका के एक होटल में करता था।


लेकिन कुछ दिन के पहले पैसे की तंगी होने लगी। पत्नी ने अपने मायके से कुछ पैसा भी मंगाए थे जिसके बाद वह मानसिक तनाव में थी और इसी आर्थिक तंग से उबकर ज्योति ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को भी दी गयी है। 


पुलिस का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आएगा तब तक कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का...फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता