ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

झूठे केस में फंसा मामा को भांजे ने जेल भिजवाया, गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा, पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप

BETTIAH: बेतिया में कलयुगी भांजे ने अपने सगे मामा को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाया। मामले की जांच किये बिना पुलिस ने भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले को लेकर योगापट्टी थाना

झूठे केस में फंसा मामा को भांजे ने जेल भिजवाया, गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा, पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में कलयुगी भांजे ने अपने सगे मामा को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाया। मामले की जांच किये बिना पुलिस ने भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले को लेकर योगापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीरपुर में ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने आधी रात में आकर शरीफ मियां एवं नसीम अंसारी को गिरफ्तार किया। शरीफ मियां की पत्नी शायदा खातून ने बताया कि आधी रात को जोगापट्टी थाने की पुलिस अचानक घर पर आकर दरवाजा खटखटाने लगी। 


जब दरवाजा खोला तो पुलिस ने शरीफ मियां एवं नसीम अंसारी के बारे में पूछा और कहा कि आपके घर में शराब है। ये दोनों लोग शराब का कारोबार करते हैं। मेरे पति एवं पुत्र को पुलिस जबरन थाने पर ले गई। वहां पर पूछने पर पुलिस ने बताया कि इन दोनों पर मारपीट करने का आरोप लगा है जबकि प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि जिस घटना का जिक्र फर्द बयान में किया गया है ऐसी घटना तो हुई ही नहीं है। किसी तरह की मारपीट नहीं हुई हैं। उस दिन शरीफ मियां अपने दुकान में सिलाई का काम कर रहे थे और नसीम अंसारी ट्यूशन पढ़ा रहा था। 


दरअसल पूरा मामला संपत्ति के हिस्सेदारी का हैं। बलुआ निवासी ग्यासुद्दीन अंसारी रिश्ते में शरीफ मियां का भांजा लगता हैं। अपनी मृतक मां के हिस्सा की जमीन को लेने के लिए उसने सारा खेल रचकर दोनों को जेल भिजवाया। पुलिस 27 मई को कांड संख्या 183/24 दर्ज करती हैं और उसी आधी रात को बिना सुपरविजन किए  गिरफ्तारी भी करती है। आक्रोशित लोग प्रशासन से मामले की जांच करने और  न्याय की मांग कर रहे हैं।