ब्रेकिंग
'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦Bihar Weather: 18 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦Bihar Weather: 18 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?

अररिया डबल मर्डर केस में दो केस दर्ज, 150 अज्ञात को बनाया गया आरोपी; दोस्त थे दोनों मृतक

अररिया के फारबिसगंज डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के मुतापिक दोनों मृतक पहले से दोस्त थे और पैसों के लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष हुआ. इस मामले में दो केस दर्ज हुए हैं. 150 लोगों को आरोपी बनाया गया है.

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज स्थित मार्केटिंग यार्ड में हुए दोहरे हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस में दर्ज मामलों के अनुसार, दोनों मृतक नबी हुसैन और रवि चौहान पहले से एक-दूसरे के परिचित और दोस्त थे।


मृतक नबी हुसैन के भाई अली हुसैन ने फारबिसगंज थाना में मामला दर्ज कराया है, जिसमें रवि चौहान और उसके सहयोगियों पर संलिप्तता की आशंका जताई गई है। वहीं दूसरी ओर, रवि चौहान के पिता भीम चौहान ने अलग केस दर्ज कराते हुए इस घटना की वजह रुपये के लेनदेन का विवाद बताया है।


दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, रवि चौहान पर नबी हुसैन की तेज धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, रवि चौहान की मौत को लेकर आरोप है कि करीब 150 अज्ञात लोगों की भीड़ ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। दोनों पक्षों द्वारा दर्ज मामलों में यह स्पष्ट किया गया है कि दोनों के बीच पहले से पहचान और दोस्ती थी, जो बाद में विवाद में बदल गई और हिंसक रूप ले लिया।


पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और वायरल वीडियो के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है। एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि दोषियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, अस्पताल में हुई तोड़फोड़ को लेकर भी एक अलग मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता