ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

घर में मृत मिले पति, पत्नी समेत तीन बच्चे, सभी के मुंह पर चिपका था काला टेप

DESK : एक परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है. दिल दहला देने वाली घटना गाजियाबाद के मसूरी थाने के शताब्दीपुरम की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पह

FirstBihar
Admin
1 मिनट
DESK : एक परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है. दिल दहला देने वाली घटना गाजियाबाद के मसूरी थाने के शताब्दीपुरम की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने सभी के शव को कब्जे में ले लिया है. पति और उसके तीन बच्चों के मुंह पर काला टेप चिपका हुआ था, जबकि पत्नी घायल अवस्था में तड़पती हुई मिली. उसे इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार यह मामला आत्महत्या का है और पति के लाश के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है. पति का नाम प्रदीप है और उसे शराब की लत थी. तीनों बच्चों की उम्र 8, 5 और 3 साल है. आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता