ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बेतिया में एक युवक को मारी गोली, इलाके में सनसनी

BETTIAH : सूबे में बढ़ते क्राइम को कंट्रोल करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है बेतिया से जहां गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया है. बताया

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BETTIAH : सूबे में बढ़ते क्राइम को कंट्रोल करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है बेतिया से जहां गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. पूरी वारदात जिले के सिरिसिया आउट पोस्ट इलाके के परसा गांव की है. जहां एक आम के बगीचे में जमकर गोलीबारी की गई है. इस घटना में एक युवक को गोली लगी है. बताया जा रहा है कि गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. गोलीबारी की इस वारदात से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले को लोगों ने बंधक बना लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक आम के बगीचे के विवाद में ही गोलीबारी की गई है. इस घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बेतिया से अमित कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता