ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

फाइनेंस कंपनी से 84 लाख की लूट, 2 KG सोना और 3 लाख कैश ले उड़े लूटेरे, हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात को दिया अंजाम

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है जहां लूट की बड़ी वारदात को 4 अपराधियों ने अंजाम दिया है। हथियारबंद 4 बदमाशों ने 2 किलो सोना और तीन लाख कैश लूट लिए और मौके से फरार हो

 फाइनेंस कंपनी से 84 लाख की लूट, 2 KG सोना और 3 लाख कैश ले उड़े लूटेरे, हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है जहां लूट की बड़ी वारदात को 4 अपराधियों ने अंजाम दिया है। हथियारबंद 4 बदमाशों ने 2 किलो सोना और तीन लाख कैश लूट लिए और मौके से फरार हो गये। गया-नवादा मुख्य मार्ग पर वजीरगंज के पास मन्नापुरम फाइनेंस लिमिटेड के आशीर्वाद गोल्ड लोन कंपनी के दफ्तर को अपराधियों ने निशाना बनाया है।


 फाइनेंस कंपनी से 84 लाख की लूट, 2 KG सोना और 3 लाख कैश ले उड़े लूटेरे, हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात को दिया अंजाम


मंगलवार की शाम 4 बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर 2 किलो सोना एवं तीन लाख रूपए लूट लिए। लूट की इस घटना के वक्त आशीर्वाद गोल्ड लोन के ऑफिस में मैनेजर सहित चार कर्मचारी मौजूद थे। कर्मचारियों ने वजीरगंज पुलिस को बताया कि सबसे पहले दो लुटेरे ग्राहक बनकर पूछताछ कर रहे थे। उसके बाद दो अन्य लोग कार्यालय में घुस आए। घटना के वक्त कंपनी का मैनेजर किसी काम से बाहर गये हुए थे। ऑफिस के अंदर घुसते ही बदमाशों ने पहले सभी कर्मचारियों को हथियार के बल पर मोबाइल छीन ली। उसके बाद लॉकर का चाबी मांगकर उसे खोलने की कोशिश की। इस दौरान अपराधियों ने कार्यालय को अंदर से बंद कर दिया और लूट की घटना को अंजाम दिया। 


 फाइनेंस कंपनी से 84 लाख की लूट, 2 KG सोना और 3 लाख कैश ले उड़े लूटेरे, हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात को दिया अंजाम


लॉकर खोलने के दौरान अलार्म अचानक बजने लगा उसके बाद लूटेरे पीछे हट गए। फिर दूसरी बार भी लॉकर खोलने का प्रयास किया। इस दौरान एक कर्मचारी मनजीत पर बदमाशों ने पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी देने लगा। लूटेरों ने कहा कि यदि अपनी जान बचाना चाहते हो तो अलार्म को बंद करो। जबरन कर्मचारियों से अलार्म बंद करवाया गया। अलार्म बंद होते ही लुटेरों ने लॉकर में रखे गए करीब 3 लाख रूपए कैश एवं 2 किलो सोना लूट लिया और मौके से भाग खड़े हुए। इस दौरान सभी लुटेरे चेहरे पर मास्क एवं हेलमेट लगाए हुए थे जो लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये। 


 फाइनेंस कंपनी से 84 लाख की लूट, 2 KG सोना और 3 लाख कैश ले उड़े लूटेरे, हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात को दिया अंजाम


आशीर्वाद गोल्ड लोन के ऑफिस में घुसकर लुटेरों ने करीब 12 मिनट के अंदर लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। लूटेरे जब वहां से भागे तब कर्मचारियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव, डीएसपी घूरन मंडल घटनास्थल पर पहुंचे। वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की। चंदन मार्केट में लगाए गए CCTV को पुलिस फिलहाल खंगालने में जुटी है। एसएसपी और सिटी एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। लूट की इस बड़ी वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


 फाइनेंस कंपनी से 84 लाख की लूट, 2 KG सोना और 3 लाख कैश ले उड़े लूटेरे, हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात को दिया अंजाम

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता