ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

खगड़िया में किसान सलाहकार को मारी गोली, श्राद्धकर्म में शामिल होने के बाद लौट रहे थे घर

खगड़िया में श्राद्धकर्म में शामिल होकर अपने घर लौट रहे किसान सलाहकार को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि राजनीतिक साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है।

BIHAR POLICE
खगड़िया में मारी गोली
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

khagaria crime: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला खगड़िया से सामने आया है जहां किसान सलाहकार पर तीन राउंड गोली चलाई गयी है। इस दौरान किसान सलाहकार उमाकांत सिंह को एक गोली लग गयी है। गंभीर हालत में उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। 


घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रांको चौक के पास की है जहां इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। किसान सलाहकार को किसने और क्यों गोली मारी इस बात का पता लगाने में पुलिस लगी है। इस घटना की जांच की मांग परिजन कर रहे हैं। घायल किसान सलाहकार उमाकांत सिंह से पुलिस घटना की जानकारी ले रही है।  


घायल के भाई सुनील कुमार ने बताया कि उनके भाई श्राद्धकर्म में शामिल होने के बाद वो घर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। राजनीतिक साजिश को लेकर इस  घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।  

टैग्स