ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना

80 लाख का तीन मंजिला मकान, लग्जरी कारें और लाखों की जमा राशि... EOU की रेड में बड़ा खुलासा

आर्थिक अपराध इकाई ने उत्पाद निरीक्षक अंकेश राज गोंड़ के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में आय से 201.97% अधिक संपत्ति, कई वाहन, बैंक खाते और निवेश के दस्तावेज मिले।

बिहार न्यूज
201.97% आय से अधिक संपत्ति!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
6 मिनट

PATNA: आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ उर्फ अंकेश राज गोंड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में उनकी ज्ञात आय से 201.97 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिलने का दावा किया गया है।


देर शाम तक चली छापेमारी के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय (आर्थिक अपराध प्रभाग) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार  आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या-13/26, दिनांक-08.07.2026 अन्तर्गत धारा 13 (2) सहपठित धारा 13 (1) (बी) भ्र०नि०अधि० 1988 (यथासंशोधित 2018) प्राथमिकी अभियुक्त श्री अंकेश कुमार गोंड़ उर्फ अंकेश राज गोंड़, पिता-श्री विजय प्रसाद गोंड, वर्तमान मुहल्ला सुल्तानपुर, थाना-दानापुर, जिला-पटना पदस्थापन उत्पाद निरीक्षक, सिवान के विरूद्ध आय से अधिक सम्पति अर्जन से संबंधित काण्ड है। 


ये 2005 में सरकारी सेवा में उत्पाद सहायक अवर निरीक्षक, के पद पर नियुक्त हुए। सरकारी सेवा में आने के बाद श्री अंकेश राज गोंड द्वारा अपने ज्ञात आय से 201.97% अधिक की परिसम्पत्ति अर्जन के प्रथम दृष्टया साक्ष्य पाए गए है, जिसके आलोक में उपरोक्त वर्णित कांड दर्ज किया गया है। इस काण्ड में आर्थिक अपराध इकाई द्वारा माननीय विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारण्ट प्राप्त कर श्री अंकेश राज गोंड के कुल 05 ठिकानों में पुलिस उपाधीक्षकों के नेतृत्व में तलाशी की कार्यवाई की गई, जो आज दिनांक-09.07.2026 को देर शाम तक जारी रही।


तलाशी के क्रम में अभियुक्त के 01. पटना के मोहल्ला सुल्तानपुर, थाना-दानापुर, अवस्थित आवास उत्तरी, 02. मुंगेर के मोहल्ला-चंदनबाग, थाना-कासिम बाजार, स्थित पैतृक आवास, 03. मोहल्ला-लल्लूपोखर, थाना-कासिम बाजार, मुंगेर स्थित व्यवसायिक भवन 04. सिवान शहर अवस्थित अभियुक्त का उत्पाद विभाग कार्यालय कक्ष एवं 05. सिवान अवस्थित किराये के आवास पर छापामारी किया गया, श्री अंकेश राज गोंड़ द्वारा अपने सेवाकाल में कुल 03 भू-खण्ड एवं 01 मकान क्रय किये गये है साथ ही दानापुर अवस्थित भू-खण्ड पर भव्य तीन मंजिला मकान जो लगभग 02 कट्ठा बना है (लगभग 7500 वर्गफीट में निर्माण), जिसमें अनुमानित लागत लगभग 80,00,000/- रू० ऑकी गई है। 


अग्रतर अनुसंधान में भवन के निर्माण का मूल्यांकन कराया जायेगा। तलाशी के क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त द्वारा क्रय की गई Innova Crysta गाड़ी, एवं कुल 04 मोटरसाईकिल क्रय किये जाने से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए है। इसके अलावा प्राथमिकी अभियुक्त के ससुर के नाम पर खरीदी गई एक Hyundai i10 वाहन के कागजात एवं वाहन भी पाया गया है, जिसके संबंध में अग्रतर अनुसंधान किया जायेगा। इसके अलावा श्री अंकेश राज गोंड़ द्वारा म्यूचुअल फन्ड में भी निवेश किये जाने के साक्ष्य मिले है। साथ ही आभूषण आदि क्रय किये जाने से संबंधित इन्वाइस तथा उत्पाद विभाग द्वारा करायी गई निलामी में नेउरा थाना (पटना) में जप्त वाहन BR01PJ8294 अपने ससुर के नाम से खरीदे जाने से संबंधित कागजात भी बरामद हुए है। दानापुर अवस्थित घर की तलाशी के क्रम में एक TATA Altroz कार BR01FG7424 एवं 60,000/- रूपये नगद भी बरामद हुए हैं।


स्वंय तथा परिजनो के नाम पर विभिन्न बैंकों में कुल 08 खाता एवं पी०पी०एफ में लगभग 54,00,000/- रू० जमा पाये गये है, जिन्हे फ्रीज करने की कार्रवाई की गई है साथ ही एक बैंक लॉकर भी पाया गया है, जिसकी तलाशी शेष है। तलाशी के क्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम एवं अन्य बीमा कम्पनियों में निवेश से संबंधित कुल 05 पॉलिसियों से संबंधित कागजात बरामद हुए है, जिनमें वार्षिक प्रीमियम लगभग 3,00,000/- रूपये का भुगतान किया जाता है। इनके द्वारा बच्चों के शिक्षा पर भी बड़ी राशि खर्च की गई है। इनके तीनों बच्चे डी०पी०एस० पटना से शिक्षा ग्रहण कर रहे है। इस संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है। 


इनके द्वारा मुंगेर में जिस व्यवसायिक भू-खण्ड मकान सहित खरीदा गया है। उसमें किसी प्रकार का गृह ऋण नहीं लिया गया है तथा इसके लिए लगभग 1,40,00,000/- रूपये भुगतान किये गये है, जो इनके सम्पूर्ण सेवा अवधि में प्राप्त वेतन से भी अधिक है। इनके द्वारा अपने कार्य स्थल पर एक Mahindra Scorpio वाहन संख्या-BR-01KD-5593 अपने रिश्तेदार के नाम पर खरीद कर उत्पाद विभाग में अनुबंध पर लगाया गया है, जिसका उपयोग ये स्वंय कर रहे है। उक्त वाहन आज तलाशी के दौरान मुंगेर में इनके घर पर खड़ा पाया गया। मुंगेर में खरीदे गये व्यवसायिक मकान में नवीकरण का कार्य कराया जा रहा है। अग्रतर अनुसंधान में इसमें खर्च की गई राशि के संबंध में मूल्यांकन कराया जायेगा।


बरामद एवं जब्त दस्तावेजों का अवलोकन किया जा रहा है, अभी तक की गई तलाशी में आय से अधिक सम्पति में वृद्धि की पूरी सम्भावना है। अंकेश राज गोंड़ के विरूद्ध अंकित काण्ड एवं लोक सेवक के रूप में कर्त्तव्य के विचलन के संबंध में उनके पैतृक उत्पाद विभाग एवं निबंधन विभाग, बिहार, पटना को अवगत कराया जा रहा है।