ब्रेकिंग
दो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगदो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग

इलेक्शन लड़ रही बहू के लिए चुनाव चिन्ह लेने गयी थी सास, अनियंत्रित टैंकर ने बाइक को रौंदा, महिला सहित दो की दर्दनाक मौत

BEGUSARAI: बेगूसराय में सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत हो गयी। अनियंत्रित टैंकर ने बाइक सवार एक महिला और एक पुरुष को रौंद डाला। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो

इलेक्शन लड़ रही बहू के लिए चुनाव चिन्ह लेने गयी थी सास, अनियंत्रित टैंकर ने बाइक को रौंदा, महिला सहित दो की दर्दनाक मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत हो गयी। अनियंत्रित टैंकर ने बाइक सवार एक महिला और एक पुरुष को रौंद डाला। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हरदिया स्थित एसएस-55 की है। मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बन्दुआर वार्ड 2 निवासी बोधन सदा की 40 वर्षीय पत्नी शांति देवी एवं मोहनपुर के रहने वाले राजेंद्र तांती के 22 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र कुमार तांती के रूप में की गई है।


घटना से आक्रोशित लोगों ने इस दौरान एसएस-55 को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर जमकर हंगामा मचाया। हंगामे की सूचना पाकर मुफ्फसिल थाना पुलिस और प्रखंड विकास पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। काफी मशक्कत के बाद लोगों शांत कराया गया और यातायात को बहाल किया जा सका। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 


बताया जाता है कि मृतका की पुत्र वधू जूही भारती वार्ड कमिश्नर के चुनाव लड़ रही है। पुत्र वधू का चुनाव चिन्ह लेने वह प्रखंड कार्यालय गयी थी। चुनाव चिन्ह प्रखंड कार्यालय से लेकर वह बाइक से घर लौट रही थी तभी तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को रौंद डाला। जिससे बाइक सवार दो की मौत घटनास्थल पर हो गयी। घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि मृतका शांति देवी की पुत्रवधू जूही भारती वार्ड कमिश्नर का चुनाव लड़ रही थी और नॉमिनेशन करने के बाद आज चुनाव चिन्ह लेकर शांति देवी बगल के पड़ोसी के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता