ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

एकसाथ पांच शव मिलने से सनसनी: फंदे से लटके मिले एक ही परिवार के 5 लोग, मर्डर या सुसाइड की पड़ताल कर रही पुलिस

DESK: एक घर से पांच शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पांचों मृतक एक ही परिवार के थे। घटना मध्यप्रदेश के अलीराजपुर स्थित रावडी गांव

एकसाथ पांच शव मिलने से सनसनी: फंदे से लटके मिले एक ही परिवार के 5 लोग, मर्डर या सुसाइड की पड़ताल कर रही पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: एक घर से पांच शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पांचों मृतक एक ही परिवार के थे। घटना मध्यप्रदेश के अलीराजपुर स्थित रावडी गांव की है।


दरअसल, अलीराजपुर में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर से पांच लोगों के शव फांसी से फंदे से लटके मिले। मृतकों मे पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। मृतकों में राजेश, उसकी पत्नी ललिता के अलावा बेटी लक्ष्मी और दो बेटे प्रकाश और अक्षय शामिल हैं। पांचों की हत्या हुई है या फिर उन्होंने खुद मौत को गले लगा लिया, पुलिस के सामने यह बड़ी पहेली बनी हुई है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी पहुंचे हैं। इसके अलावा डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा कर रहे हैं। एक साथ पांच लोगों की मौत पर कई तरह से सवाल उठ रहे हैं। मृतकों के करीबी रिश्तेदारों ने पूरे परिवार की हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से जांच की मांग की है।


बता दें कि 1 जुलाई को ही साल 2018 में दिल्ली के बुराड़ी में इसी तरह की घटना हुई थी। आज से ठीक 6 साल पहले बुराड़ी में चुंडावत परिवार के 11 लोगों ने एक साथ आत्महत्या कर ली थी। 10 लोगों का शव फांसी के फंदे से लटका पाया गया था जबकि बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।