ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या, जादू-टोना के शक में वारदात को अंजाम देने की आशंका

DESK: छत्तीसगढ के सुकमा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बेखौफ अपराधियों ने एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों में तीन महिला और दो पुरुष श

एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या, जादू-टोना के शक में वारदात को अंजाम देने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: छत्तीसगढ के सुकमा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बेखौफ अपराधियों ने एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों में तीन महिला और दो पुरुष शामिल हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


दरअसल, यह सनसनीखेज वारदात सुकमा के कोंटा स्थित एतकल में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची है और छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में जादू टोना के शक में हत्या की बात सामने आ रही है।


जानकारी के मुताबिक, जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के पांच लोगों को पीट-पीटकर मार डाला गया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पांच लोगों की हत्या को लेकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।