ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

बड़ी खबर : एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या : वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने किया सुसाइड

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ से आ रही है। जहां सामूहिक हत्या का एक सनसनीखेज वारदात सामने आया है। सलीहा थानाक्षेत्र के सारंगढ़-बिलाईगढ़ में एक शख्स ने एक ही परिवार के पांच ल

बड़ी खबर : एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या : वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने किया सुसाइड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ से आ रही है। जहां सामूहिक हत्या का एक सनसनीखेज वारदात सामने आया है। सलीहा थानाक्षेत्र के सारंगढ़-बिलाईगढ़ में एक शख्स ने एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भी अपनी जान दे दी। प्रेम-प्रसंग में इस वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।


हत्यारे युवक ने परिवार के लोगों पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया और एक के बाद एक कर पांच सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने फांसी लगाकर अपनी भी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।


जिन लोगों की हत्या की गई है, उसमें हेमलाल, जगमती, मीरा और मीरा के बेटे समेत दो अन्य बच्चे भी शामिल हैं। हत्याकांड को अंजाम देने वाला पप्पू टेलर बताया जा रहा है, जो पड़ोस में ही रहता था। पुलिस इस हत्याकांड की सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। इस जघन्य हत्याकांड के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।