ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

एक घर से 3 टाइम बम बरामद, मामा-भांजा सहित 3 गिरफ्तार

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक घर से तीन टाइम बम पुलिस ने बरामद किया है। मौके से मामा-भांजा सहित 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। त

एक घर से 3 टाइम बम बरामद, मामा-भांजा सहित 3 गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक घर से तीन टाइम बम पुलिस ने बरामद किया है। मौके से मामा-भांजा सहित 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। 


बताया जाता है कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र के तीनकोठियां में छापेमारी करने के लिए पुलिस पहुंची थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक घर से तीन टाइम बम बरामद किया है। साथ ही इस दौरान मौके से कई अन्य चीजें भी बरामद किया गया है। मौके से तीन अपराध कर्मियों को भी दबोचा है।


गिरफ्तार अपराधियों में एक मामा और भांजा भी शामिल है। सैफ आलम उर्फ शिबू और जावेद अहमद उर्फ सिक्कू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामा-भांजा के अलावे पकड़े गए अन्य अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है। अपराधियों की निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी चल रही है।


 बरामद किए गए तीनों बम को पुलिस की टीम ने बम निरोधक दस्ते के हवाले कर दिया है। जिसे सफलतापूर्वक बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज कर दिया है। पूछे जाने पर एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि मिठनपुरा इलाके से बम बरामद हुआ है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।