ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

एक घंटे में 3 लोगों को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस की उड़ी नींद

DESK : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के तीन अलग-अलग जिलों में महज एक घंटे में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी ती

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के तीन अलग-अलग जिलों में महज एक घंटे में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी तीन लोगों को गोली मार दी. आरा, मुजफ्फरपुर और बेतिया में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


मुजफ्फरपुर में लूट के दौरान मारी गोली
मुजफ्फरपुर में बखरी फोर लेन के पास लूट के दौरान अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक अपराधी 70 हजार रुपये लूटकर मौके से भाग निकले. जख्मी युवक को बैरिया स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. युवक की हालत नाजुक बानी हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली
दूसरी बड़ी वारदात पश्चिम चंपारण जिले की है. जहां बेतिया के बैरिया थाना इलाके में बलुआ रमपुरवा गांव के पास अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी. व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. जिसे बेतिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जख्मी व्यक्ति की पहचान विजय कुमार सोनी के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक युवक मलाही नहर चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था तभी रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी.


आरा में एक युवक को मारी गोली
तीसरी वारदात आरा की है. जहां भोजपुर जिले में उदवंतनगर थाना इलाके के श्रीरामपुर गांव में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधी एक युवक को गोली मारकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आनन-फानन में युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची है. मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना की वजह का अबतक कुछ पता नहीं चल पाया है. तफ्तीश जारी है.

टैग्स