ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सर्दी-जुकाम होने पर बहु को बताया कोरोना का मरीज, पति समेत ससुरालवालों ने किया प्रताड़ित

DESK: ओडिशा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां कोरोना की शक में एक नवविवाहिता को प्रताड़ित किए जाने का मामला आया है. नवविवाहिता ने पति समेत अपने सुसरालवालों पर आरोप लगाया है कि कोराना वायरस क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK: ओडिशा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां कोरोना की शक में एक नवविवाहिता को प्रताड़ित किए जाने का मामला आया है. नवविवाहिता ने पति समेत अपने सुसरालवालों पर आरोप लगाया है कि कोराना वायरस के शक के चलते उसे प्रताड़ित किया है.

मामला ओडिशा के नबरनपुर जिले का है. खबर के मुताबिक  महिला की शादी 2 मार्च को जयंत कुमार नाम के युवक के साथ हुई थी. शादी के दौरान उसके मायके वालों ने डिमांड के अनुसार सारे सामान दिए थे. फिर भी ससुराल वाले 5 लाख रुपये की डिमांड करने लगे. 

इसी बीच महिला को सर्दी खांसी और बुखार हो गया. जिसके बाद ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे. कोरोना का मरीज बता कर उसे फर्श पर सुलाया जाने लगा. 

जिसके बाद महिला ने उमरकोट पुलिस स्टेशन में सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है महिला ने बताया कि 'पहले मेरे पति और ससुराल वालों ने मुझे दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित किया. मुझमें सर्दी और खांसी के लक्षण विकसित होने पर मुझपर कोरोना वायरस का मरीज होने  का शक करने लगे. इसके बाद उन्होंने मुझे फर्श पर सोने के लिए मजबूर किया और मुझे शौचालय का उपयोग करने की भी अनुमति नहीं दी'. जिसक बाद महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर दिया गया है.