ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

DSP के घर में छापेमारी, पुलिस ने बरामद किया 7.5 लाख रुपये कैश

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है श्रीनगर से जहां सुरक्षा एजेंसियों ने डीएसपी देवेंद्र सिंह के के घर छापा मारा है. पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह के घर से 7.5 लाख रुपये

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है श्रीनगर से जहां सुरक्षा एजेंसियों ने डीएसपी देवेंद्र सिंह के के घर छापा मारा है. पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह के घर से 7.5 लाख रुपये कैश बरामद किये गए हैं. डीएसपी के अलावा सुरक्षा एजेंसियों ने एक बैंक ऑफिसर और एक डॉक्टर के घर की भी छानबीन की गई है. बताया जा रहा है कि इंदिरा नगर में स्थित शिव मंदिर की तलाशी भी ली गई है.


7.5 लाख कैश के साथ आर्मी बेस का मैप बरामद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीएसपी देवेंद्र सिंह के घर से छापेमारी में सेना के 15 कोर का पूरा नक्शा, साढ़े सात लाख रुपये और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किये गए हैं. सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि देवेंद्र सिंह ने अपने रिश्तेदारों के घर में भी पैसा छुपाकर रखा है. छापेमारी के दौरान पूरे इलाके का जायजा लेने के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया. बता दें कि बीते शुक्रवार को डीएसपी देवेंद्र सिंह दो आतंकियों के साथ पकड़ा गया था.


SP बनने वाला था डीएसपी देवेंद्र !
डीएसपी देवेंद्र सिंह प्रमोशन के बाद एसपी बनने वाला था. पुलिस के सूत्रों से पता चला है कि डीएसपी देवेंद्र सिंह का प्रमोशन पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर होने वाला था. उसका नाम उन अधिकारियों की लिस्ट में शामिल था, जो पदोन्नति पाने वाले थे.  बताया जा रहा है कि डीएसपी देवेंद्र सिंह कुछ दिनों से छुट्टी पर पर था. वर्दी की आड़ में आतंकियों की मदद करने की असलियत सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां डीएसपी के ऊपर लगातार कार्रवाई कर रही हैं. खुफिया एजेंसियां उसका अतीत खंगालने में जुटी हैं.

टैग्स