ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

Dream 11 टीम बनाने का झांसा देकर करते थे ठगी, पुलिस ने दो को किया अरेस्ट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से पुलिस ने दो ठगों को अरेस्ट किया है। इन पर आरोप है कि ये लोग ड्रीम 11 की टीम बनाने का झांसा देकर लोगों को चूना लगाते थे. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधा

Dream 11 टीम बनाने का झांसा देकर करते थे ठगी, पुलिस ने दो को किया अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से पुलिस ने दो ठगों को अरेस्ट किया है। इन पर आरोप है कि ये लोग ड्रीम 11 की टीम बनाने का झांसा देकर लोगों को चूना लगाते थे. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के लोहिजरा और सियरुआ गांव में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


वहीं, इन दोनों बदमाशों की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के सियरुआ गांव निवासी ब्रजेश कुमार सिंह का बेटा पीयूष कुमार सिंह के रूप में हुई है। वहीं दूसरा आरोपी सिधवलिया-लोहीजरा गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक वह नाबालिग है, लिहाजा उसकी पहचान नहीं बताई जा सकती है। घटना के बारे में सदर एडीपीओ प्रांजल ने बताया कि- पुलिस को यह सूचना मिल रही थी कि ड्रीम 11 के नाम पर ठगी करने वाले कुछ लोग सक्रिय हैं।  प्राप्त सूचना के आधार और पुलिस टीम बनाकर जांच कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि दूसरे राज्यों द्वारा अकाउंट को लॉक किया गया है। जिसके आधार पर पुलिस ने दो गांव में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 


इधर, इस मामले में सदर एसडीपीओ सह साइबर थाना अध्यक्ष प्रांजल ने कहा कि  दोनों सिधवलिया थाना क्षेत्र के सियारुआ गांव निवासी नाबालिग और लोहीजरा गांव निवासी पीयूष ठगी के काम में शामिल हैं. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि जो लोग ड्रीम 11 गेम खेलते हैं, उनको अच्छी टीम बनाकर देने के नाम पर हमलोग पैसा लेते हैं. यह बात सामने आई है कि इन लोगों के द्वारा लाखों रुपये की ठगी की गई है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MUKESH

FirstBihar संवाददाता