ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

दरभंगा में मर्डर, धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. इतना ही नहीं उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया. मृतक के परिज

दरभंगा में मर्डर, धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. इतना ही नहीं उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया. मृतक के परिजनों ने उसके दोस्त पर ही हत्या का आरोप लगाया है. मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. 


घटना दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के रत्नोपट्टी की है. मृतक का नाम संतोष साह बताया जा रहा है. मृतक के पिता जयकिशन साह ने बताया कि रविवार की रात उसके बेटे संतोष साह को बुलाने कुछ लोग आए थे और उसे चोरी किए गए एक सामान की पड़ताल करवाने के लिए ले गए थे. उसके बाद उन्होंने उनके बेटे को छोड़ दिया और वह घर आकर सो गया था. कुछ देर के बाद संतोष का दोस्त बादल एक अन्य युवक के साथ स्कूटी पर आया और उनके बेटे को बिठा कर ले गया. 


उन्होंने कहा कि उसके बाद से उनका बेटा नहीं लौटा और सुबह उसकी लाश बरामद हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि संतोष की हत्या बादल ने कुछ युवकों के साथ मिलकर की है. मामले की जांच पड़ताल करने पहुंचे नगर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता